लूटो लूटो रे हरिवंश नाम अनमोल

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन गुरुदेव भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

लूटो लूटो रे हरिवंश नाम अनमोल,

लुटाऊँ गली गली हरिवंश नाम अनमोल ।

प्यारो श्री हरिवंश नाम अनमोल ।

चन्द्र मिटे दिनकर मिटे,

मिटे त्रिगुण विस्तार ।

दृढ़ वत श्रीहरिवंश को मिटे,

ना नित्य बिहार ।।

ह अक्षर में हरि बसै

र में राधा नाम ।

व् में वृन्दाविपिन् है

स में सहचरी अभिराम ।।

ह हरि

र राधारतन

व वृंदावन धाम ।

स में सब सखियाँ बसे

श्री हरिवंश के नाम ।।

वृंदावन अरु सखिगण,

राधा नन्दकिशोर ।

श्री हरिवंश के नाम में

चारो है इक ठोर ।।

लूटो लूटो रे हरिवंश नाम अनमोल,

लुटाऊँ गली गली हरिवंश नाम अनमोल ।

प्यारो श्री हरिवंश नाम अनमोल ।

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।