जनम जनम का साथ है माँ तेरा

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

जनम जनम का साथ है माँ तेरा हमारा,

इस झूठी दुनिया में मैया तेरा एक सहारा,

जनम जनम का साथ हैं माँ तेरा हमारा,

आस के पंख लगा के माँ पास तेरे उड़ आऊँ,

रोके चाहे जमाना पर मैं रुकने ना पाऊं,

दर्शन पाके तेरा मिल गया जग ये सारा,

जनम जनम का साथ हैं माँ तेरा हमारा,

तेरी लगन में मगन रहूं मैं तो शाम सवेरे,

मन में ज्योति जला दो हो जाए दूर अंधेरे,

तेरा ही गुण गाउँ दाती मैं तो जीवन सारा,

जनम जनम का साथ हैं माँ तेरा हमारा,

दुनिया मिटाए प्राण मेरे पर मैं ना मिटने पाउँ,

तेरी करूँ मैं नौकरी बस तेरा ही गुण गाऊँ,

तेरा मिला है प्यार मुझे मिल गया जग ये सारा,

जनम जनम का साथ हैं माँ तेरा हमारा.......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।