बज गए ढोल नगाड़े होय

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

बज गए ढोल नगाड़े होय क्या बात हो गई,

मुरली वाले से अपनी मुलाकात हो गई,

खाटू वाले से अपनी मुलाकात हो गई,

बंशी वाले से अपनी मुलाकात हो गई।।

शुभ दिन आया के शुभ घडी आई,

बंटने लगी है बधाई,

देखो देखो वो बाबा मुस्कुराने लगा,

जिसको देखो वही अब गुनगुनाने लगा,

हो गए वारे न्यारे होय क्या बात हो गई,

मुरली वाले से अपनी.......

जय हो तुम्हारी जयजय हो तुम्हारी खाटू के श्याम बिहारी,

बाबा हारे का साथी है सहारा है तू,

सबकी बिगड़ी बनाने वाला है तू,

बरसे चांदी खुशियो की बरसात हो गई,

मुरली वाले से अपनी मुलाकात हो गई...

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।