तूने बांसुरी बजाई तो धमाल हो गया

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

ऋषियों से सुना है वेदों में लिखा है,

सबने यही कहा है गोवर्धन उठाया तो कमाल हो गया,

तूने बांसुरी बजाई तो धमाल हो गया....

मात यशोदा के प्यारे हो कान्हा कृष्णा कन्हैया,

गोप गोपियों के मन बसिया छलिया बंसी बजैया,

सबके दुःख हरता है,किरपा तू करता है,

घर घर में चर्चा है हर घर में चर्चा है,

गोवर्धन उठाया तो........

घर आया मेरा साँवरिया प्रेम में हो गयी बावरिया।

दौड़ा दौड़ा आ जाये जब जब भी भक्त बुलाये,

चरण सुदामा के धोये वो करुणा सिंधु कहाये,

तकदीरे लिखता है भंडारे भरता है

अजर अमर करता है

गोवर्धन उठाया तो....

हे मन-मोहन हो जाये गर हम पे नजर तुम्हारी,

‘लहरी’ जोडू हाथ लगा दो नैया पार हमारी,

तू ही तो कर्ता है, तू ही तो धर्ता है

तुझमे ही श्रद्धा है कहना तो पड़ता है,

गोवर्धन उठाया तो......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।