लिख ले मेरा नाम भवानी

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

तू लिख ले मेरा नाम भवानी, अपने दिवानो मे।

यही भेजूं मै पैगाम, हमारे सभी तरानो मे।

जिस पन्ने पर नाम लिखा है भैरो बाबा का।

वहीं लिख दे मेरा नाम, भवानी अपने दिवानों मे।

तू लिख ले मेरा नाम भवानी अपने दिवानों मे।

जिस पन्ने पर नाम लिखा है अंजनि लाला का।

वहीं लिख दे मेरा नाम, भवानी अपने दिवानों मे।

तू लिख ले मेरा नाम भवानी अपने दिवानों मे।

जिस पन्ने पर नाम लिखा जंगल के राजा का।

वहीं लिख ले मेरा नाम,भवानी अपने दिवानों मे।

तू लिख ले मेरा नाम भवानी अपने दिवानों मे।

वहीं लिख दे मेरा नाम, भवानी....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।