मां के मंदिर में लगा दो टेलीफोन

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

मां के मंदिर में लगा दो टेलीफोन

मां के, मंदिर में, लगा दो टेलीफोन,

मैं, मईया जी से, बात करूंगी ॥

पहली बार, मैं मंदिर आई, बैठी मां के पास ॥

मां ने, रख दिया, सर पर हाथ,

मैं, मईया जी से, बात करूंगी ।

मां के, मंदिर में, लगा दो...

दूजी बार मैं, मंदिर आई, बैठी मां के पास ॥

मां ने, दे दिया, आशीर्वाद,

मैं, मईया जी से, बात करूंगी ।

मां के, मंदिर में, लगा दो...

तीजी बार मैं, मंदिर आई, बैठी मां के पास ॥

मां ने, पढ़ लिया, दिल का हाल,

मैं, मईया जी से, बात करूंगी ।

मां के, मंदिर में, लगा दो...

चौथी बार मैं, मंदिर आई, बैठी मां के पास ॥

मां ने, दे दिया, विद्या का वरदान,

मैं, मईया जी से, बात करूंगी ।

मां के, मंदिर में, लगा दो...

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।