मेरे घर आ जाओ

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन दुर्गा भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मैहर की शारदा भवानी

मेरे घर आ जाओ

आस लगाए कब से मैया

मेरे घर आओगी

तुझपे भरोसा है माँ भवानी X2

खुशियां घर लाओगी

किरपा हो शरदा भवानी

मेरे घर आ जाओ.....

मैहर नगरिया से आओ भवानी

मेरे घर में विराजो

मेरे घर में तेरी कमी है

आके दरश दिखाओ

बिनती है शारदा भवानी

हमारे घर आ जाओ

आल्हा करे चरणों की सेवा ।

निस दिन दिप जलाये

ढोल नगाड़े जमके बाजे

श्याम भी मुरली बजाए

दया हो शरदा भवानी

हमारे घर आ जाओ

अंकुर सुनील पे इतनी दया हो

भजन तेरे लिख पाएं

अविनाश करे तेरे भजन माँ

सुर सरगम से गाये

स्वर दे दो शारदा भवानी

हमारे घर ........

Singer - Avinash Jhankar

Up।oad by Suni।Raikwar

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।