प्यार से मैया तेरी आरती गाऊं आरती गाउ मैया तुमको मनाऊं

पारंपरिक
माता दुर्गा आरती दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

प्यार से मैया तेरी आरती गाऊं

आरती गाउ मैया तुमको मनाऊं

जय भवानी मेरी मां जगदंबे

नमो नमो मां दुर्गे अंम्बे

फूलों की माला मां तुम को चढ़ाऊं

प्यार से मैया तेरी आरती गाऊं....

महिषासुर को पकड़ है धारे

चंड - मुंड मां तुम ही संघारे

चरणों में मैया शीश झुकाऊ

प्यार से मैया तेरी आरती गाऊं....

सोने का तेरे छत्र विराजे

भक्तों को मैया पल में उबारे

श्रीफल मैया तुमको चढ़ाऊं

प्यार से मैया तेरी आरती गाऊं....

विनती सुन लो शेरों वाली

कृपा कर दो माँ मेहरो वाली

लकी को लेकर तेरे दर पे जाऊं

प्यार से मैया तेरी आरती गाऊं....

Lyrics - ।ucky Shuk।a

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।