मेरे राम की है कृपा निराली

Mannu Mridu।
श्री राम भजन राम भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

मेरे राम की है कृपा निराली,भव सागर से पार करते हैं

हैं दयालु दया करते प्रभुवर,पल भर में उद्धार करते हैं

लेके राम नाम का ही सहारा,जब सबरी ने प्रभु को पुकारा

प्रभु दर्शन दिए जाके उनको, ऐसा काम मेरे राम करते हैं

भाव से ही भजन हो जायेगा, तेरा जीवन संवर जायेगा

कर ले भक्ति भजन साधना तू,पल भर में उद्धार करते हैं

आपको प्रभु हरदम मैं ध्याऊं, सुबह शाम मै राम राम गाउं

दास मन्नू करत वंदना है, ऐसे भक्तों को आप तारते हैं,

✍️ गीत - सरोज सरगम

स्वर - Mannu Mridu।

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।