मां बगलामुखी नाम तेरा

पारंपरिक
हनुमान जी मंत्र दुर्गा भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

मां बगलामुखी नाम तेरा, मां बगलामुखी नाम तेरा नलखेड़ा है धाम तेरा।

आस लेके मैं आया हूं मां,तू भाग्य बना दे मेरा।।2

मां बगलामुखी, मां बगलामुखी, मां बगलामुखी नाम तेरा, नलखेड़ा है धाम तेरा।।

तेरे धाम के पीछे मैया, बहती है मां लक्ष्मणा।

तेरी सेवा में बजरंग सदा,ओर भैरव भी देते पहरा।।

तंत्र मंत्र तो, 3 चलते नहीं, तेरे आगे कोई मेरी मां।

मां बगलामुखी नाम तेरा, नलखेड़ा है धाम तेरा।।‌‌

दुनियां से हारा हूं मां, नाम सुनके मैं आया तेरा।

पुरी कामना उनकी करें, बीज मंत्र जो तेरा जपे।।

करूणामयी 3 पीताम्बरा, सब रोग हरो मेरी मां।

मां बगलामुखी नाम तेरा, नलखेड़ा है धाम तेरा।।

चरणों में तेरे पड़ा, ध्यान मुझपे भी देना जरा।

दो वरदान नागर को मां, गाएं गुणगान तेरा सदा।

ममतामयी 3 बगलामुखी, अब झोली भरो मेरी मां।

मां बगलामुखी नाम तेरा, नलखेड़ा है धाम तेरा।।

मां बगलामुखी नाम तेरा, मां बगलामुखी नाम तेरा नलखेड़ा है धाम तेरा।

मां बगलामुखी, मां बगलामुखी, मां बगलामुखी नाम तेरा, नलखेड़ा है धाम तेरा।।2

ॐ लक्ष्मणा तट विराजिताय विद्महे, मां पीतांबराय धीमहि, तन्नो मां बगलामुखी प्रचोदयात्।।

लेखक,गायक- पंडित मनोज नागर

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।