बाबा कीर्तन है तेरा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

बाबा कीर्तन है तेरा आने में क्या देरी है,

नीले चढ़ के आजा अर्जी मेरी है,

खाटू वाले श्याम धनि की हमने जोत जलाई,

होगा तेरा मेरा मिलना घडी सुहानी आई,

हम तो आस लगाये बेठे मर्जी तेरी है,

बाबा कीर्तन है तेरा.......

बिन भजनों के बाबा मेरा मनवा नही लागे,

चोबीस घंटो भजन सुनाउ बेठ के तेरे आगे,

भजन भाव के बिना ज़िन्दगी मेरी अधूरी है,

बाबा कीर्तन है तेरा...........

जबसे गए भजन तुम्हारे हो गये वारे न्यारे,

तेरी शरण में आके बाबा खुल गये भाग्य हमारे,

श्याम ने तेरे नाम की माला जबसे फेरी है,

बाबा कीर्तन है तेरा.......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।