सावन की सबको बधाई

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

सावन की सबको बधाई,

श्री राधा रानी झूलन को आई।

झूलन को आई श्यामा, झूलन को आई।

सखियन को संग लाई, श्री राधा झूलन को आई

कृष्ण भी झूले संग में राधा भी झूले

देखें युगल छवि सावन भी झूले

अम्बर घटा घिर आई ....

श्री राधा रानी झूलन को आई

अमवा की डारी शोभा है न्यारी

मस्ती में गीत गाए ब्रज की नारी

नाच के चुनरी लहराई....

श्री राधा रानी झूलन को आई

धरती भी झूम रही सखियां भी झूमे

हरी भरी बगिया की कलियां भी झूमे

पवन चले पुरवाई......

श्री राधा रानी झूलन को आई

Shweta Pandey (Varanasi)

मधुर भजन बेला

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।