मेरा श्याम मेरे घर आने वाला है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

आने वाला है आने वाला है

मेरा श्याम मेरे घर आने वाला है

सारे तालियां बजाओ मिल के राधे राधे गाओ

आज राधा संग रास रचाने वाला है

मुझे फोन शाम का आया था

कल आऊंगा यह बतलाया था

सुनके शाम की जुबानी मैं

तो हो गई दीवानी

संग राधा जी के रास रचाने वाला है

आज घर को खूब सजाएंगे

फूलों का आसान लगाएंगे

सारे आरती उतारो

प्यारे शाम को निहारो

वो तो राधा संग रास रचाने वाला है

मैंने माखन खूब बनाया है

और उसमें मिश्री मिलाई है

पंखा प्यार से झुलाओ

कान्हा को भोग लगाओ

वो तो राधा संग रास रचाने वाला है

मैंने भक्तों को घर पे बुलाया है

कान्हा का कीर्तन कराया है

सारे तालियां बजाओ

और जयकारा लगाओ

आज भक्तों को दरश दिखाने वाला है

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।