ये ज़िन्दगी मेरी मेरे बाबा तेरी कृपा से ही चल रही है

विशी अरोड़ा
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

ये ज़िन्दगी मेरी मेरे बाबा, तेरी कृपा से ही चल रही है

तेरी कृपा बिन नहीं मैं कुछ भी

तेरी दया से संभाल रही है

ये ज़िन्दगी.....

(१)

ग़मो में उलझी ,थी जिंदगानी हुई तुम्हारी ,जो मेहरबानी

पड़ी नजर जो, तुम्हारी मुझ पर, मेरी ये किस्मत संवर रही है

ये जिंदगी मेरी...

२)

मैं टूट कर यू, बिखर गया था उम्मीद कोई बची नहीं थी

मेरी खुशी आई मेरे हक में , ये मुझपे तेरी मेहर रही है

ये जिंदगी….

(३)

दिखाया जब आईना समय ने, करीब तुझ को ही पाया मैने

फिराया जब तूने हाथ सर पे, vishi की काया निखर रही है

ये जिंदगी मेरी मेरे बाबा

ये ज़िन्दगी मेरी मेरे बाबा..

गायक - भविष्य सीकरी

लेखक - विशी अरोड़ा

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।