पालनहारे दास पुकारे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

दुनिया के झूठे झमेले और मतलब के ये मेले,

नहीं कोई मेरा बिन तेरे सिवा, हारे के श्याम हमारे,

पालनहारे दास पुकारे।

ताने सुनके दुनिया के अब दिल मेरा भर आया,

दरकार तेरी है मुझको कर दो किरपा की छाया,

ओ लाज बचाने वाले हम भी तेरे दुलारे,

पालनहारे दास पुकारे।

हे कलयुग के अवतारी, ओ बाबा शीश के दानी,

ठुकराया जग वालों ने इतनी सी मेरी कहानी,

चरणों में जगह दे मुझको कर दे तू वारे न्यारे,

पालनहारे दास पुकारे।

दुनिया के झूठे झमेले और मतलब के ये मेले,

नहीं कोई मेरा बिन तेरे सिवा, हारे के श्याम हमारे,

पालनहारे दास पुकारे।

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।