सांवरा लागी लगन मत छोड़ना

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

सांवरा लागी लगन मत छोडना,

तू ही मारो सेठ ने तू ही भरोसा होकर ,

सावरा ब्याज को तीयाज मत जोड़ जो,

सावरा लागी लगन मत छोड़ना,

तू ही मारो वीर न तू ही मारो बंधु,

सावरा चूनरी उडइने मत भूल जो,

सांवरा लागी लगन मत छोड़ना,

तू ही मारा गुरुजी ना तू ही मारा प्रभु जी,

सांवरा अंत समय में लेने आवजो,

सावरा लागी लगन मत छोड़ना,

गहरी गहरी नदिया नाव पुरानी,

सांवरा बीच भंवर मत छोड़ जो,

सांवरा लागी लगन मत छोड़ना,

चंद्र सखी बाजे बालाकृष्णा छवि,

सांवरा हरि के चरणों में चित्र लगाओ जो,

सांवरा लागी लगन मत छोड़ना,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।