वृंदावन जाने को जी चाहता है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

वृंदावन जाने को जी चाहता है

राधे राधे गाने को जी चाहता है

वृंदावन में यमुना महारानी

गोता लगाने को जी चाहता है

वृंदावन जाने को जी चाहता है

वृंदावन में तुलसी महारानी

भोग लगाने को जी चाहता है

वृंदावन जाने को जी चाहता है

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।