तेरा रूप ये सुहाना बड़ा प्यारा राम जी

पारंपरिक
श्री राम भजन राम भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

तेरा रूप ये सुहाना, बड़ा प्यारा राम जी ,

मुझे लागे बड़ा प्यारा , तेरा रूप राम जी ,

तेरे सर पे मुकुट, बड़ा प्यारा राम जी ,

तेरे होठों पे मुस्कान , बड़ी प्यारी राम जी ,

तेरे कानो में कुण्डल , बड़े प्यारे राम जी ,

तेरे हाथो में धनुष , बड़ा प्यारा राम जी ,

तेरा रूप ये सुहाना, बड़ा प्यारा राम जी,

मुझे लागे बड़ा प्यारा , तेरा रूप राम जी ,

तेरा धाम ये अयोध्या , बड़ा प्यारा राम जी ,

माता सरयू का किनारा , बड़ा प्यारा राम जी ,

सीता माता की रसोई , बड़ी प्यारी राम जी ,

राजा दशरथ का महल , बड़ा प्यारा राम जी ,

तेरा रूप ये सुहाना, बड़ा प्यारा राम जी,

मुझे लागे बड़ा प्यारा , तेरा रूप राम जी ,

तेरा दास हनुमान , बड़ा प्यारा राम जी ,

तेरा अनुज लखन , बड़ा प्यारा राम जी ,

तेरे केवट की ये नाव , बड़ी प्यारी राम जी ,

तेरे जादू भरे पाव , बड़े प्यारे राम जी ,

तेरा रूप ये सुहाना, बड़ा प्यारा राम जी,

मुझे लागे बड़ा प्यारा , तेरा रूप राम जी ,

Bhajan Lyrics - Jay Prakash Verma, Indore

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।