खाटू का श्याम सांवरा मेरे साथ चल रहा दुनिया कहती मुझे कैसे समल रहा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

( तर्ज - जी कर रहा है आप पे,ये जान वार दूँ,)

खाटू का श्याम सांवरा मेरे साथ चल रहा

दुनिया कहती मुझे कैसे समल रहा

चलता है जीवन मेरा तेरी दया पे ये

सब कुछ मिला मुझे प्रभु तेरी कृपा से ये

परिवार को पता तू खर्चा चला रहा

खाटू का श्याम सांवरा मेरे साथ चल रहा....

आंखों में आंसू लेकर चौखट पे आया है

पल भर में मेरे सांवरे का वो साथ पाया है

सूखे हुए बाग को तू गुलजार कर रहा

खाटू का श्याम सांवरा मेरे साथ चल रहा....

भक्तों की लाइन लग रही मुझ में ना बात है

सबको छोड़ बाबा तू क्यूँ मेरे साथ है

कृपा से तेरी लक्की का जीवन महक रहा

खाटू का श्याम सांवरा मेरे साथ चल रहा....

Lyrics - lucky Shukla

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।