खत लिखा मैंने दिलदार श्याम को खत में उनको प्रणाम लिखा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तर्ज - आजा रे ओ मेरे दिलबर आजा

खत लिखा मैंने दिलदार श्याम को

खत में उनको प्रणाम लिखा....

ज्यादा कुछ ना लिखा है मैंने हर जगह विराम लिखा

दुनिया कहती तुमको बाबा मैंने जय श्री श्याम लिखा

कर लिया ध्यान तेरा मन से बाबा सुबह को मैंने शाम लिखा

खत लिखा मैंने दिलदार श्याम....

बातें जो मेरे दिल में थी वो सारी ये लिख डाली है

देख लो श्याम तेरे होते क्यूँ मेरी झोली खाली है

कर लेना बातों पे यकीन मेरी दिल पे तेरा नाम लिखा

खत लिखा मैंने दिलदार श्याम....

साथ चलता मेरे बाबा ढाल बनकर है ये तू

आए जब भी संकट कोई मोर छड़ी आती है यू

लकी ने कहकर बात सच्ची बातों पर विश्राम लिखा

खत लिखा मैंने दिलदार श्याम....

Lyrics - lucky Shukla

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।