घर के मालिक से जरा सी बात हो जाए सुना दू ऐसा तराना ये मेरे साथ हो जाए

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

( तरज - आज तेरे भक्तों पे दया सरकार हो जाए )

घर के मालिक से जरा सी बात हो जाए

सुना दू ऐसा तराना ये मेरे साथ हो जाए

काम करता है बाबा नाम करता है बाबा

मेरी खाली झोली को तू ही भरता है बाबा

इसके रहते टेंशन सब बेकार हो जाए

सुना दू ऐसा तराना ये मेरे साथ हो जाए

चाकरी तेरी बाबा काम ये आ रही है

मेरे जीवन में खुशियां ये हरदम ला रही है

बाबा को भी प्यार का एहसास हो जाए

सुना दू ऐसा तराना ये मेरे साथ हो जाए

तूने दिया है बाबा तेरा ही खा रहा हूं

तूने लिखवाया बाबा तभी तो गा रहा हूं

लकी पर तेरी नजर ये आज हो जाए

सुना दू ऐसा तराना ये मेरे साथ हो जाए

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।