नींदरीआ तोहे बेच आउ

पारंपरिक
महादेव कथा विविध भजन shiv
॥ पावन पाठ ॥

नींदरीआ तोहे बेच आउ जो कोई लेले मोल

जो कोई लेले मोल बहना गिरवी रख ले तोल

गौरा कहेन लगी शिव जी से कथा सुनादो मोअ

शंकर जी तो कथा सुनावे गौरा गई सो

सीता कहाँ लगी लक्ष्मण से पानी प्या दो मोअ

लक्ष्मा जी तो पानी लाए सीता गई सो

सांगत कहे सतगुरु से ज्ञान सुना दो मोअ

सतगुरु जी तो गायन सुनावे जनता गई सो

क्या जागेगा योगी भोगी क्या जागेगा चोर

क्या जागेगा हर का प्यारा लगी राम से डोर

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।