तेरे बिना कोई नहीं हारे का सहारा हैं

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

एक श्याम तू मेरा हैं , मुझे तेरा सहारा हैं ,

तेरे बिना कोई नहीं, हारे का सहारा है !

तेरे दर पे आना हैं , मुझे शीश झुकाना हैं ,

पाना और कुछ भी नहीं, श्याम तुझको पाना हैं ,

मेंरे इस जीवन को, बस तेरा सहारा हैं ,

तेरे बिना कोई नहीं, हारे का सहारा है !

मझधार में नैया हैं , बड़ी दूर किनारा हैं ,

डूबती मेरी नैया का, श्याम तू ही सहारा हैं ,

भटके हुए जीवन को, बस तेरा सहारा हैं ,

तेरे बिना कोई नहीं, हारे का सहारा है !

दुःख दर्द तो आना हैं , आकर चले जाना हैं ,

साथी है ये जीवन के, हमें सब सह जाना हैं ,

मुश्किल भरे जीवन को, बस तेरा सहारा हैं ,

तेरे बिना कोई नहीं, हारे का सहारा है !

अब सोंप दिया मेंने , अपने इस जीवन को,

एक तेरे सिवा कोई, भाता नहीं इस मन को,

भक्ति भरे जीवन को, बस तेरा सहारा हैं ,

तेरे बिना कोई नहीं, हारे का सहारा है !

एक श्याम तू मेरा हैं , मुझे तेरा सहारा हैं ,

तेरे बिना कोई नहीं, हारे का सहारा है !

Bhajan Lyrics - Jay Prakash Verma, Indore

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।