आ गए तेरे दरबार शेरावालिए

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

करते तुम्हारी जय जयकार शेरावालिए,

आ गए तेरे दरबार शेरावालिए।।

पौड़ी-पौड़ी चढ़ मैया दर तेरे आए,

लाल तेरे चंदे, लाल चुनरी भी लाए।

कर ले तू चुनरी स्वीकार शेरावालिए...

आ गए तेरे दरबार शेरावालिए।।

ऊँचे-ऊँचे भवन मां, ऊँची तेरी शान है,

दर पे आए भक्तों का रखती तू मान है।

ज़िंदगी बना दे गुलज़ार शेरावालिए...

आ गए तेरे दरबार शेरावालिए।।

कहे जग सारा मैया, बड़ी तू दयाल है,

इंद्र भी चरणों में हो गया निहाल है।

साँवरे का कर दे बेड़ा पार शेरावालिए...

आ गए तेरे दरबार शेरावालिए।।

Inder kamboz Karnal

9896666332/9991615552

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।