करुना करो गुरु देव रहमत करो

पारंपरिक
अन्य भजन गुरुदेव भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

करुना करो गुरु देव रहमत करो गुरु देव,

अब तो आ भी जाओ जल्दी आ भी जाओ,

एसे ना रुलाओ जल्दी आ भी जाओ,

दर्श को तरसे ये नैना दिन कटे न कटे नैना,

देर ना लगाओ अब तो आ भी जाओ........

तेरे सीवा मेरा कोई नही ,

तुझसे ही मेरी ज़िन्दगी सांसो में हो तेरा सुमिरन साधना मेरी यही,

तुम से शोरत है हमारी, तुम ही दोलत हो हमारी,

तुम से रोशन चाँद तारे हर ख़ुशी हर एक नज़ारे लोट अब आओ,

अब तो आ भी जाओ जल्दी आ भी जाओ......

हम को बस तेरी जरुरत दिल में खवाइश है तेरी,

दर्श बिन तेरे गुरुवर भीगी है अखियाँ मेरी,

सुना लगता ये जहां है फीका लगता हर समां है यु न तडपाओ,

अब तो आ भी जाओ जल्दी आ भी जाओ......

यु तो है जग में हजारो पर कोई तुमसा नही,

तेरे दर पे जो है मिलता वो नही मिलता कही,

तेरे कदमो में है जन्नत हमको है बस तेरी चाहत,

पास हरदम तुम रहो गये,दिल ने मांगी है ये मन्नत मान भी जाओ,

अब तो आ भी जाओ जल्दी आ भी जाओ......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।