एक बार नहीं मुझको बार-बार चाहिए हमें तो खाटू वाले का यह प्यार चाहिए

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

( तरज - एहसान मेरे दिल पे तुम्हारा है दोस्तों )

एक बार नहीं मुझको बार-बार चाहिए

हमें तो खाटू वाले का यह प्यार चाहिए

दीवाने तेरे लाखों हजारों है खड़े

क्या दया हुई हम पर जो है नैना पड़े

ना कोठी और बांग्ला ना कार चाहिए

हमें तो खाटू वाले का यह प्यार चाहिए

ना है बात कोई मुझ में तेरा कमाल है

मेरे सिर पे बाबा तेरा जो हाथ है

ना बैंक बैलेंस नाही गार्ड चार चाहिए

हमें तो खाटू वाले का यह प्यार चाहिए

दिया है तूने इतना क्या-क्या बताएं हम

दुखों में मेरे बाबा हर लेता सारे गम

लकी है तेरा सेवक ऐसा दातार चाहिए

हमें तो खाटू वाले का यह प्यार चाहिए

Lyrics - lucky Shukla

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।