बाबा तुम हारे के सहारे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

बाबा तुम हारे के सहारे, सुंदर है खाटू के नजारे,

हर लेते हो संकट सारे, हार के जो भी तुमको पुकारे,

भक्तों के हो तुम~ रखवारे, बाबा तुम...

खाटू धाम है, पावन पावन

रूप तुम्हारा, है मनभावन

हे वरदानी~ शीश के दानी

अमृत है~ तेरी, अमर कहानी

जो होके मगन, करे तेरे भजन

उसके हो जाए.. वारे न्यारे ।

जो भी तुम्हारे दर पे आया

खाली नहीं कोई लौटाया

हे गिरधारी~ पर्चा धारी

अद्भुद है तेरी महिमा न्यारी

कर सच्ची लगन, जो आए शरण

उसके हो जाएं श्याम प्यारे ।

Lyrics & Singer:- Pailesh Joshi.

(M):- 9595373701

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।