दीनानाथ दीनबंधु तूने नाम धराया कैसे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

दीनानाथ दीनबंधु तूने नाम धराया कैसे2

रावण ने जुल्म किया सीता मां का हरण किया2

हनुमत की पूंछ से 2

तूने लंका जलाई कैसे2

दीनानाथ दीनबंधु तूने नाम धराया कैसे2

कंस ने जुल्म किया देवकी को जेल किया2

खड़े हुए पहरेदार को2

तूने नींद में सुलाया कैसे2

दीनानाथ दीनबंधु तूने नाम धराया कैसे2

दुर्योधन ने जुल्म किया द्रोपदी का चीर हरा2

पाँच गज की साड़ी का2

तूने ढ़ेर लगाया कैसे2

दीनानाथ दीनबंधु तूने नाम धराया कैसे2

राणा ने जुल्म किया मीरा को ज़हर दिया2

विष भरे प्याले को2

तूने अमृत बनाया कैसे2

दीनानाथ दीनबंधु तूने नाम धराया कैसे*2

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।