केवट कह रहा है पहले चरण धोऊ प्रभु के फिर नाव में चढ़ाऊ गुणगान करते-करते

पारंपरिक
श्री राम भजन राम भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

( तर्ज - राघव को मैं ना दूंगा )

केवट कह रहा है पहले चरण धोऊ प्रभु के

फिर नाव में चढ़ाऊ गुणगान करते-करते

टूटी- फूटी हुइ है नौका मेरी रघुराई

जो नारी बन गई तो होगी ये पराई

धोऊगा मैं चरण को तेरा नाम लेते-लेते

केवट कह रहा है ....

छोटी सी नाव मेरी हुई है आज पावन

बैकुंठ से आए हैं मिलने पतित पावन

आए हैं मेरे सनमुख मेरे राम चलते - चलते

केवट कह रहा है ....

कोई पुण्य ऐसे होंगे जो राम मिलने आए

लखन लाल संग में वैदेही को भी लाए

लकी कहता भक्तों राघव गाते - गाते

केवट कह रहा है ....

lyrics - lucky Shukla

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।