खाटू वाला फल देगा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

खाटू वाला फल देगा,

आज नहीं तो कल देगा ।

मन में मत घबरा प्यारे

ये हर मुश्किल का हल देगा

खाटू जब तू जाएगा

बाबा को हाल सुनाएगा

मोर छड़ी ले हाथों में

हर बिपद। दूर भगाएंगा

तेरे मन को बना निर्मल देगा

जो जग से हार के जाता हैं

ये उसको गले लगाता है

संकट आने से पहले

पहले श्याम आ जाता है

जीवन तेरा बदल देगा

एक बार तू खाटू जा

श्याम को अपना हाल सुना

लाखों मुसीबत आ जाए

श्याम की चौखट पे गिर जा

साथ तेरे ये चल देगा

[कहते खाटू नरेश सभी

हरता सबके क्लेश सभी।

जो भी शंका है मन में

सुना श्याम को राकेश सभी

अरे मूर्ख तुझे अकल देगा

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।