गजब हो गया ये बाबा, जब से तेरा ध्यान लगाया ‌‌सपने में मेरे श्याम आ गया

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तर्ज - गजब मेरे खाटू वाले

गजब हो गया ये बाबा, जब से तेरा ध्यान लगाया

‌‌सपने में मेरे श्याम आ गया

तेरी कृपा से बाबा मेने सब कुछ पाया है

तूने ये जो प्यार अपना मुझ पर भरसाया है

हर भक्तों ने बाबा तेरा गुण ये गाया है

भक्तों के घर पर मोरझङी लहराया है

गजब हो गया ये बाबा, जब से तेरा ध्यान लगाया

‌‌सपने में मेरे श्याम आ गया

ज्योत में बाबा आज तुम विराजो जी

भक्तों के सारे बाबा काज साजो जी

श्याम नाम का सिक्का दुनिया में चलता है

बाबा अपने भक्तों की झोली को भरता है

गजब हो गया ये बाबा, जब से तेरा ध्यान लगाया

‌‌सपने में मेरे श्याम आ गया

लकी कहता प्यारे तुम तो दर पर आकर देख

बिगड़ी हुई किस्मत को तुम तो बनते हुए देख

पग - पग पर यह तेरा बाबा साथ निभाएगा

आखिर में फिर खाटू वाला भव पार लगाएगा

गजब हो गया ये बाबा, जब से तेरा ध्यान लगाया

‌‌सपने में मेरे श्याम आ गया

lyrics - lucky Shukla

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।