हैप्पी बर्थडे श्याम मेरी जान

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तू है मेरा चांद और सूरज तू मेरा भगवान है

तुझे हैप्पी बर्थडे श्याम,श्याम तू मेरी जान है

तेरे माता-पिता को बधाई बधाई खाटू धाम को

नीले जोशीले को बधाई बधाई तीनों बाण को

रींगस तोरन को बधाई जिसकी ऊंची शान है

तुझे हैप्पी बर्थडे श्याम,श्याम तू मेरी जान है

एक साथ हों चाहे उत्सव होली और दीवाली

तेरे जन्म का उत्सव होता श्याम सब से भारी

इस अजब नज़ारे की होती गज़ब पहचान है

तुझे हैप्पी बर्थडे श्याम,श्याम तू मेरी जान है

तुझे देने को श्याम बधाई आए हैं तेरे लाडले

तेरी मस्ती में ऐसे डूबे कि हो गए सभी बावरे

हो गया कंवल तन मन से तो तेरा गुलाम है

तुझे हैप्पी बर्थडे श्याम,श्याम तू मेरी जान है

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।