भक्ती का जब वो सावन होगा

दासानुदास श्रीकान्त दास जी महाराज
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

भजन : भक्ति का जब वो सावन होगा

भक्ती का जब वो सावन होगा ।

तब तेरा तन-मन पावन होगा ।।

भक्ती करने में ही तेरा जीवन होगा ।।

तब तेरा....

जग के माया-मोह सब,

तुझको खूब फँसायेंगे ।

इनसे नहीं बचोगे तो ये,

अन्त में खूब रुलायेंगे ।।

माया से हटकर जीवन होगा।।

तब तेरा....

धन के फेरे में न पड़कर,

धर्म को खूब कमाओगे ।

जग के अच्छे कर्मों को कर,

भव से तुम तर जाओगे ।।

प्रभु का भजन मनभावन होगा।।

तब तेरा....

सदाचार को अपनाकरके,

जीवन धन्य बनाओगे ।

तभी कान्त निश्चित ईश्वर को,

एक दिन तुम पा जाओगे ।।

जब तेरे बस में, ये मन होगा ।।

तब तेरा....

रचना : दासानुदास श्रीकान्त दास जी महाराज

स्वर : गायत्री

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।