खाटू जाने वालों का हर काम हो गया...जो गया है खाटू नगरी

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

खाटू जाने वालों का हर काम हो गया...२

जो गया है खाटू नगरी मालामाल हो गया.....

आन मान सम्मान प्रतिष्ठा देते पल मै सबको...२

जो कोई माँगे धन और दौलत भरते उसके घर को...

जिसने माँगा इनको उनका श्याम हो गया

जो गया है खाटू नगरी ......

रिंगस से खाटू नगरी तक लम्बी लगें क़तारें....

लाखों आवे नर और नारी...जय श्री श्याम उचारे

निशान चढ़ाया जिसने वो भव पार हो गया

जो गया है खाटू नगरी....

श्याम कुंड का देख नज़ारा...मन मे उत्साह भारी

आकर नाहते श्याम प्रेमी ...जहां प्रगटे लखदातारी

रुपावती की धारा मे....उद्धार हो गया...

जो गया है खाटू नगरी...

खाटू वाले श्याम धनी की महिमा जग मैं न्यारी

जो भी आता दर पर इनके भरते झोली ख़ाली

दीपक पर बाबा तेरा उपकार हो गया...२

जो गया है खाटू नगरी....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।