सांवरिया आयेगा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मेरे सारे कष्ट मिटाने

मंडफिया से आएगा

हो हो

सांवरिया आयेगा

फंसी भंवर में मेरी नैया

आकर पार लगाएगा

सच्चे मन से ध्यान लगा के। सांवरिया को ध्यान करु

भाव प्रेम का भूखा हे वो

दिल से बस फरियाद करु

मेरे संकट में हर विपदा को आके स्वयं हर जाएगा

हो हो सांवरिया आयेगा

मंडफिया वाला सेठ सांवरा भगतो का दातार हे

घणा गरीबों ने सेठ बनाया भरता वो भंडार हे

सेठ सांवरा मंडफिया वाला मुझपे प्यार लुटाएगा

हो हो सांवरिया आयेगा

इस दुनिया में सच्चा साथी सांवरिया सरकार हैं

मंडफिया वाला श्याम धणी। की हो रही जय जय कार हे

बैठा बैठा अपना ख़ज़ाना भगतो पर ही लुटाएगा

हो हो सांवरिया आयेगा

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।