विश्वास करके देख ले वो दौड़ा आयेगा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

एहसान तेरा भी प्यारे सब मोड़ा जाएगा

विश्वास करके देख ले वो दौड़ा आएगा,

विश्वास शबरी का भी एक दिन रंग लाया था

महलों को छोड़कर जंगल में प्रभु राम आया था

तू एक बुला के देख ले वो जोड़ा आयेगा

विश्वास करके देख ले वो दौड़ा आयेगा

विश्वास नरसी का भी एक दिन रंग लाया था

नानी का मायरा भरने मेरा श्याम आया था

तू दर से खाली श्याम के ना मोड़ा जायेगा

विश्वास करके देख ले वो दौड़ा आएगा

विश्वास द्रोपती ने किया मेरे श्याम के उपर

वो लाज बचाने आ गया दरबार के भीतर

तु हाथ उठाकर मांग ले झोली भर जायेगा

विश्वास करके देख ले वो दौड़ा आएगा

एहसान तेरा भी प्यारे सब मोड़ा जाएगा

विश्वास करके देख ले वो दौड़ा आएगा

मनोज कुमार कामरा

गजसिंहपुर

9772596425

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।