हो रही जय जयकार, राम तेरे मंदिर में

पारंपरिक
महादेव भजन राम भजन shiv
॥ पावन पाठ ॥

हो रही जय जयकार, राम तेरे मंदिर में

भक्तों की लगी है कतार राम तेरे मंदिर में...

राम तेरे मंदिर में ब्रह्मा जी आए,

ब्रह्मा जी आए संग ब्राह्मणी णी को लाए,

वेद पढ़े दिन रात, राम तेरे मंदिर में...

राम तेरे मंदिर में, विष्णु जी आए

विष्णु जी आए संग लक्ष्मी जी अ आई,

शंख बजे दिन रात, राम तेरे मंदिर में...

राम तेरे मंदिर में भोले जी आए,

भोले जी आए संग में गौरा मैया लाए

डमरू बजे दिन रात, राम तेरे मंदिर में...

राम तेरे मंदिर में कान्हा जी आए,

कान्हा जी आए संग में राधा रानी लाए,

मुरली बजे दिन रात, राम तेरे मंदिर में...

राम तेरे मंदिर में ऋषि मुनि आए,

ऋषि मुनि आए संग में भक्तों को लाए

भजन करे दिन रात राम तेरे मंदिर में...

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।