साईं बेड़ा पार करदो

पारंपरिक
अन्य भजन साईं भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

साईं बेड़ा पार करदो हम सब आये तेरे द्वार,

साईं बेड़ा पार करदो सत्संग मे तेरे जो कोई आता,

खाली झोली भर ले जाता साई बड़े दातार,

की साईं बेड़ा पार करदो.

तेरे दर पर आ बेठे है प्रीत तुझी से कर बेठे है,

सुनलो मेरी पुकार की साईं बेड़ा पार करदो॥

हाथ दया का सिर पर रख दो,

एक ही काम हमारा करदो,

नैया लगा दो पार,

की साईं बेड़ा पार करदो,

शिर्डी वाले साई हो दाता

हम गरीबो के भाग्य विधाता भरो हमारे भण्ड़ार,

की साईं बेड़ा पार करदो॥

साई नाम तो सबसे बड़ा है,

आके बालक द्वार खड़ा है गाये भजन तुम्हार,

की साईं बेड़ा पार करदो,

हम सब आये तेरे द्वार,

साईं बेड़ा पार करदो,

सत्संग मे तेरे जो कोई आता,

खाली झोली भर ले जाता,

साई बड़े दातार,

की साईं बेड़ा पार करदो,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।