राम तेरे नाम से पानी में पत्थर तेर रहे

पारंपरिक
हनुमान जी भजन राम भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

भजन - राम तेरे नाम से पानी में पत्थर तेर रहे,

राम तेरे नाम से , पानी में पत्थर तेर रहे ,

देवता सारे खड़े हैं, तेरी लीला देख रहे !

पल भर में ही तूने , राम सेतु बनाया हैं ,

फिर भी तेरी महिमा को, रावण जान न पाया हैं !

राम तेरे नाम से , पानी में पत्थर तेर रहे...

बजरंग को दी हैं भक्ति , उसने माँ का पता लगाया हैं,

लंका में जाकर के उसने , लंका को जलाया हैं !

राम तेरे नाम से , पानी में पत्थर तेर रहे...

अंगद को दी हैं शक्ति , उसने ऐसा पैर जमाया हैं,

लंकापति खुद आया , पर उसको हिला न पाया हैं !

राम तेरे नाम से , पानी में पत्थर तेर रहे...

वचन दिया जो पिता को, वो वचन तूने निभाया हैं,

वचनो का रखना मान , प्रभु तूने ही सिखाया हैं !

राम तेरे नाम से , पानी में पत्थर तेर रहे...

सबरी के खाये बेर , तूने उसका मान बढ़ाया हैं,

अपने भक्तो को तूने, भक्ति का ज्ञान कराया हैं !

राम तेरे नाम से , पानी में पत्थर तेर रहे...

रावण ने हर ली सीता , तूने रावण को हराया हैं,

पल भर में किया ढेर , तूने ऐसा बाण चलाया हैं !

राम तेरे नाम से , पानी में पत्थर तेर रहे...

क्या करू गुणगान प्रभु , ऐसी तेरी माया हैं,

तेरी माया को भगवन , कोई समझ नहीं पाया हैं !

राम तेरे नाम से , पानी में पत्थर तेर रहे..

Bhajan Lyrics - Jay Prakash Verma, Indore

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।