सांवरिया तेरी यारी ने दिवाना बना दिया

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

दिवाना बना दिया हमें दिवाना बना दिया

सांवरिया तेरी यारी ने दिवाना बना दिया

सांवरिया तेरी यारी ने दिवाना बना दिया

सांवरिया सरकार आपकी महिमा बड़ी निराली है

द्वार तेरे जो भी आता है खाली जोली भरती है

तेरी सावली सुरतिया सांवरा दिवाना बना दिया

सांवरिया तेरी यारी ने दिवाना बना दिया

तेरे रंग से रंग ना छुटे ऐसा कुछ करदो

तेरे द्वार को ओ सांवरिया नोकर तो रख लो

तेरी मोहनी मुरतिया ने सांवरा दिवाना बना दिया

सांवरिया तेरी यारी ने दिवाना बना दिया

तेरी करूणा की छाया में सदा हमे रखना

दाश देव की खाली जोली खुसियो से भरना

तेरे पावन भजनों की गंगा ने दिवाना बना दिया

सांवरिया तेरी यारी ने दिवाना बना दिया

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।