मेरी विनती यही है राधा रानी

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मेरी विनती यही है राधा रानी, कृपा बरसाए रखना,

मुझे तेरा ही सहारा महारानी, चरणों से लिपटाए रखना…

छोड दुनिया के झूठे नाते सारे, किशोरी तेरे दर पे आ गया,

मैंने तुमको पुकारा ब्रज रानी, जग से बचाए से रखना,

कृपा बरसाए रखना…

इन स्वांसो की माला पे मैं, सदा ही तेरा नाम सिमरूं,

लागी राधा श्री राधा नाम वाली, लगन यह लगाए रखना,

कृपा बरसाए रखना…

तेरे नाम के रंग में रंग के, मैं डोलूं ब्रज गलियन में,

कहे ‘चित्र विचित्र’ श्यामा प्यारी, वृन्दावन बसाए रखना,

कृपा बरसाए रखना…

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।