कैसी तेरी लीला , कैसा ये तेरा खेल

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

कैसी तेरी लीला , कैसा ये तेरा खेल ,

तेरे होते भगवन , क्यों हो गया मैं फेल,

वादा किया था तूने , मुझको जिताएगा ,

बिगड़ा नसीबा मेरा, फिर से बनाएगा,

बिगड़ गया क्यों कान्हा, फिर ये सारा खेल,

तेरे होते भगवन ,क्यों हो गया मैं फेल,

कैसी तेरी लीला , कैसा ये तेरा खेल ,

तेरे होते भगवन , क्यों हो गया मैं फेल,

सब कुछ गंवाया मेने, कुछ ना बचा हैं,

खेल ये कान्हा तूने, कैसा रचा हैं,

बिखर गया हैं जीवन, खतम हो गया खेल,

तेरे होते भगवन, क्यों हो गया में फेल,

कैसी तेरी लीला , कैसा ये तेरा खेल ,

तेरे होते भगवन , क्यों हो गया मैं फेल,

जो तूने बोला मेने, सब वो किया हैं,

पूरा भरोसा कान्हा, तुझपे किया हैं,

टूटे ना भरोसा, दिखाओ ऐसा खेल,

तेरे होते भगवन,क्यों हो जाऊ मैं फेल ,

कैसी तेरी लीला , कैसा ये तेरा खेल ,

तेरे होते भगवन , क्यों हो गया मैं फेल,

Bhajan Lyrics - Jay Prakash Verma, Indore

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।