कैसे कह दें देखा नहीं तुमको प्रभुजी

रंजना गुंजन "भारतिया"
अन्य भजन विविध भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

कैसे कह दें देखा नहीं तुमको प्रभुजी

कैसे कह दें देखा नहीं

कैसे कह दें देखा नहीं तुमको प्रभुजी

कैसे कह दें देखा नहीं तुमको प्रभुजी

मात पिता में फिर कौन है प्रभुजी

कैसे कह दें देखा नहीं तुमको प्रभुजी

मात पिता में फिर कौन है प्रभुजी ...

नौ मास गर्भ में रखा अथाह वेदना सही

ममता की छाँव में मेरे जीवन की नींव रखी

नौ मास गर्भ में रखा अथाह वेदना सही

ममता की छाँव में मेरे जीवन की नींव रखी

हर दुआ माँ की मेरी ढाल है प्रभुजी

हर दुआ माँ की मेरी ढाल है प्रभुजी

मात पिता में फिर कौन है प्रभुजी

कैसे कह दें देखा नहीं तुमको प्रभुजी

मात पिता में फिर कौन है प्रभुजी ...

थाम के उंगली मेरी चलना सिखाया

बाबा ने जीवन का हर सबक सिखाया

थाम के उंगली मेरी चलना सिखाया

बाबा ने जीवन का हर सबक सिखाया

उनका हाथ सिर पे मेरे संबल प्रभुजी

उनका हाथ सिर पे मेरे संबल प्रभुजी

मात पिता में फिर कौन है प्रभुजी

कैसे कह दें देखा नहीं तुमको प्रभुजी

मात पिता में फिर कौन है प्रभुजी ...

सृष्टि पे अपनी जब तुझे प्यार आया

सबके संग रहूँ कैसे ये ख्याल आया

सृष्टि पे अपनी जब तुझे प्यार आया

सबके संग रहूँ कैसे ये ख्याल आया

बन के मात-पिता तुम जग में आये प्रभुजी

बन के मात-पिता तुम जग में आये प्रभुजी

मात पिता में फिर कौन है प्रभुजी

कैसे कह दें देखा नहीं तुमको प्रभुजी

मात पिता में फिर कौन है प्रभुजी ...

मात-पिता है पहले ईश्वर मेरे

पहले गुरु पहले सखा भी है मेरे

मात-पिता है पहले ईश्वर मेरे

पहले गुरु पहले सखा भी है मेरे

पहले जाना मात-पिता फिर तुमको प्रभुजी

पहले जाना मात-पिता फिर तुमको प्रभुजी

मात पिता में फिर कौन है प्रभुजी

कैसे कह दें देखा नहीं तुमको प्रभुजी

मात पिता में फिर कौन है प्रभुजी

मात पिता में फिर कौन है प्रभुजी

मात पिता में फिर कौन है प्रभुजी ...

गायिका - रंजना गुंजन "भारतिया"

रचना - रंजना गुंजन "भारतिया"

संगीत - सकल देव साहनी

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।