श्याम तेरे अहसान भूले ना भूलू

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

ये श्याम तेरे अहसान भूले ना भूलू,

जो मुझपे किये उपकार भूले ना भूलू...

तेरे नाम से ही बाबा जुड़ा मेरा नाम है,

तेरे नाम से ही मेरी बनी पहचान है,

तुमसे ही मेरा मान, भूले ना भूलू.....

रोम रोम मेरा बाबा तेरा कर्जदार है,

प्यार जहाँ पूजा दिया ऐसा परिवार है,

मुझे मिला श्याम परिवार , भूले ना भूलू....

खाख से उठा कर मुझे गोद मे बिठाया है,

सोचने से पहले मेरा काम बनाया है,

मेरा पूरा रखता ध्यान , भूले ना भूलू.....

मेने जिंदगी बाबा करदी तेरे नाम है,

"गंगा गोरी" मेरा तीर्थ तेरा खाटू धाम है,

"पागल को मिला सम्मान ,भूले ना भूलू.....

लेखक

कुमार गिरिराज "शरण"

9929044400

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।