सब का भला मेरे राम जी करें

पारंपरिक
श्री राम भजन राम भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

सब का भला मेरे राम जी करें

मांगे सबकी खैर बाबा, सब का भला मेरे राम जी करें

एक राम की सारी राया, एक हवा और पानी

एक ही ज्योति जले सबहि में, क्यों नहीं सोचे प्राणी

मन की आँख से देख रे भैया, कोई नहीं है गैर बाबा || 1 ||

सब का भला मेरे राम जी करें

चार दिनों के जीवन को तू,रंग ले प्यार के रंग में

मोह माया में बांधना नाही, ले जाना क्या संग में

शुभ कर्मो से भर ले झोली, कर ले जग की सैर बाबा || 2 ||

सब का भला मेरे राम जी करें

राम है दाता सारे जग का, उसकी देन है भारी

बिन मांगे वो झोली भरता, ऐसा है उपकारी

उसके नाम का सुमिरन कर के, भव सागर से तैर बाबा || 3 ||

सब का भला मेरे राम जी करें

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।