बैठे बैठे खाटू में ओ सांवरे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

हाल क्या हम छुपाए आपसे आप तो सबकी खबर रखते हो,

बैठे बैठे खाटू में ओ सांवरे सारे भगतों पर नजर रखते हो।

तर्ज – आंख है भरी भरी और तुम।

तेरी नजरे तूफानों से नाव को खींच लाती है,

जिसे जैसी जरूरत हो मदद तेरी पहुंच जाती है,

गैर पर भी आप तो संवारे अपनों जैसी ही प्यार रखते हो।

मैं कैसे मान लूं बाबा के मेरी हार बाक़ी है,

मेरे विश्वास में बाबा तुम्हारा द्वार बाक़ी है,

बिगड़ी हो गर बात तो संवारे, तुम बनाने का काम करते हो।

ना हो जब तक कृपा तेरी मै आगे बढ़ नहीं सकता,

बिना तेरे सहारे के मैं दुख से लड़ नहीं सकता,

साथी बनके श्याम बाबा आप तो साथ देने का हुनर रखते हो।

गायक – राधिका शर्मा

मो. – 9111909839

लेखक – जयंत सांखला

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।