बावा लाल का जन्मदिन आया

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन गुरुदेव भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

बावा लाल का जन्मदिन आया (कोटिन-कोटि हार्दिक बधाई)

धुनः श्याम चूड़ी बेचने आया बावा लाल का जन्म दिन आया। हर तरफ है आनंद छाया।।

सत्य धर्म की राह दिखलाने को।

जीने का ढंग सिखलाने को ।।

गोविंद गुरू रूप धराया

हर तरफ है आनंद छाया,

सतगुरु का तेज़ निराला है।

मिटा अन्धकार हुआ उजाला है।।

गुरू ज्ञान का दीप जलाया

हर तरफ है आनंद छाया,

डफ ढोल शनाईयां बाज रहे।

सब झूम झूमकर नाच रहे।।

शुभ दिन शुभ वार है आया

हर तरफ है आनंद छाया,

कहै 'मधुप हरि' मंगल गावो।

कर दर्शन परम आनंद पावो ।।

जग तारन सतगुरु आया

हर तरफ है आनंद छाया

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।