भक्तों के घर भी सांवरे आते रहा करो

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

भक्तों के घर भी सांवरे आते रहा करो,

दर्शन को नैना बाँवरे दर्शन दिया करो,

सूरत सलोनी आपकी आँखों में बस गई,

ऐसी झलक मिली हमें दीवाना कर गई,

बढ़ती रहे दीवानगी, ऐसी कृपा करो,

भक्तों के घर भी सांवरे…

कुछ नाकहेगे आपको, आकर तो देखिये,

पलकें बिछाई राह में, मोहन तेरे लिये,

खाली पड़ा है दिल मेरा, इसमें रहा करो,

भक्तों के घर भी सांवरे…

माना तेरे चाहने वाले अनेक हैं।

उन पागलों की भीड़ में, हम भी तो एक है,

अपने ही नाम की हमें मस्ती दिया करो,

भक्तों के घर भी सांवरे…

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।