लाडली जू कृपा करो

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

लाडली जू कृपा करो..२

प्यार के ये हाथ अपने, राधे मेरे सर पे धरो

लाडली जू...

स्वामिनी तू मेरी राधे, सेवा दार हूं मैं तेरा

बस जाऊं बरसाने रज में,बस यही प्रण है मेरा

मेरी इच्छा को किशोरी_२ मेरे दामन में भरो

लाडली जू...

आया हूं तेरी शरण मैं, करदो न थोड़ी मेहर

तुम तो हो करुणा मई अब,करुणा की कर दो नजर

मुझ पे छाए काले बादल_२ मेरे संकट को हरो

लाडली जू...

तेरे चरणों का किशोरी, कुंदन तेरा दास है

मन मंदिर में राधे तेरा, मीठा सा एहसास है

हे दया की देवी थोड़ी_२ विवेक पर तुम दया करो

लाडली जू...

विवेक सिंघल

9893303924

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।