नाम कीर्तन करो तुम सुधर जाओगे

सियाराम जी
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

नाम कीर्तन करो तुम सुधर जाओगे ।

पाके हरि प्रेम निश्चित ही तर जाओगे ।।

चाहे हो तुम पतित या पवित्रात्मा ।

गाके हरि नाम भक्ती का रस पाओगे ।।

करके करुणा मनुज देह प्रभु ने दिया ।

क्यों नहीं राम का नाम तुम गाओगे ।।

नाम....

शुद्ध होगा हृदय नाम कीर्तन से ही ।

प्रेमियों के चरण में ही तुम धाओगे ।।

नाम....

दास देवा विनय नाम प्रेमी बनो ।

राम निज दास के हियँ में तुम छाओगे ।।

नाम....

Lyrics प. पू. गुरुदेव श्री स्वामी देवादास जी महाराज

स्वर : सियाराम जी

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।